Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में भी शुरू हुवा महिला सुरक्षा को लेकर विशेष पहल, ''मिशन शक्ति अभियान'' का आगाज़



आईजी पद्मजा चौहान ने बताया कि महिला सुरक्षा से संबंधित यह अभियान अगले 6 महीने तक चलेगा

यानी शारदीय नवरात्र से शुरू होकर वासंतिक नवरात्र तक जारी रहेगा

पुलिस ने गोष्ठी लगाकर सैकड़ों महिलाओं को अभियान के बारे में महत्ता बताए

वासुदेव यादव

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में भी नवरात्र के पहले दिन से महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति अभियान  की शुरुआत की गई. यह अभियान अगले 6 महीने तक चलाया जाएगा। शारदीय नवरात्र से लेकर वासंतिक नवरात्र तक यह अभियान चलता रहेगा। खासकर नवरात्र के इन 9 दिनों में विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कोतवाली नगर थाने में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें शहर की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। इस गोष्ठी में जनपद की नोडल अधिकारी व आईजी, भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान ने महिलाओं से संबंधित सुरक्षा के टिप्स दिए। इसके साथ ही सुरक्षा से संबंधित वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 व एंबुलेंस सेवा 108 की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनको जागरूक किया जा रहा है। साथ ही किसी भी दिक्कत या परेशानी पर पुलिस को किस तरह से संपर्क करना है, उन नंबरों की उपयोगिता के बारे में भी महिलाओं को बताया गया।

अगले 6 महीने तक चलेगा अभियान 

आईजी पद्मजा चौहान ने बताया कि यह अभियान 6 महीने का है। शारदीय नवरात्र लेकर अगले वासंतिक नवरात्र तक अभियान चलता रहेगा। महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा या अन्य अपराध पर किन-किन नंबरों को डायल कर सहायता ली जा सकती है, यह बताई जा रही है।

गोष्ठी में मौजूद स्थानीय महिलाओं व स्वयंसेवी संगठन से ही जुड़ी महिलाओं ने अधिकारियों से सवाल पूछा और सुझाव भी दिए। गोष्ठी में भाजपा की कई महिला पार्षद भी मौजूद रहीं और अधिकारियों के जॉब के साथ-साथ महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा व अन्य समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने सवाल रखा। गोष्ठी में जनपद के डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, जिलाधिकारी अनुज झा, सीओ निपुण अग्रवाल, कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे