Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गुरुवार के दिन श्रीकृष्ण की मकर, कुंभ व वश्चिक राशि पर रहेगी विशेष कृपा, जानें क्या कहती है आपकी राशि...

 


 आज का पंचांग

   19 नवंबर 2020

तिथि पंचमी - 22:00:59 तक

नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा - 0:38:45 तक

करण बव - 10:33:42 तक, बालव - 22:00:59 तक

ऋतु शरद

मास कार्तिक

पक्ष शुक्ल

योग शूल - 09:56:36 तक

वार गुरूवार


🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:47:15

सूर्यास्त 17:25:45


🌙चन्द्र राशि धनु - 15:30:22 तक

चन्द्रोदय 10:58:59

चन्द्रास्त 21:27:59


आGज  बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। वहीं कुंडली में गुरु को विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु माने जाते हैं। वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

पं•आत्माराम पाण्डेय

पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र......


       आज का राशिफल 

मेष राशि -

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। । जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप जितना सोचते हैं उसी अनुसार कार्य करें तो सफल हो जाएंगे।


वृषभ राशि -

भटकाव की स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फेसले लें, जल्द बाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रो से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।


मिथुन राशि -

अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यादा अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।


कर्क राशि -

फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।


सिंह राशि -

कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य तक पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।


कन्या राशि -

अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें ।


तुला राशि -

वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। बस अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आरधना सहायक होगी।


वृश्चिक राशि -

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। यह समय राज कार्य से जुड़े जातको के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

धनु राशि -

व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्स्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर लें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

मक़र राशि -

आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका पूरा लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कायर्क्रमों में भाग ले सकेंगे।


कुम्भ राशि -

धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।


 मीन राशि -

लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ध्यान रहे अति आत्मविश्वास से नुक्सान आपको ही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे