Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...मेहंदी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी

जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के तहत 27 नवंबर को रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खुशी मिश्रा व शिखा पाण्डेय ने बाजी मारी है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर के सिंह के निर्देशन व मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह की उपस्थिति में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की खुशी मिश्रा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की अंशिका सिंह द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष की सुशीला गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में एम ए प्रथम वर्ष की शिखा पाण्डेय प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की सौम्या जायसवाल द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की सीमा कन्नौजिया तृतीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की नेहा कश्यप व एमएससी द्वितीय वर्ष की राशि सिंह संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार के लिए चुनी गई। प्रतियोगिता में डॉ नीरजा शुक्ला व डॉ वीना सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीमा पाण्डेय, प्रतीची सिंह, सीमा श्रीवास्तव सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे