Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...डिवाइन पब्लिक स्कूल में वंदे मातरम कार्यक्रम

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर नगर में संचालित अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय डिवाइन पब्लिक स्कूल में बुधवार को एसएसबी 9वीं बटालियन एवं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से “वंदे मातरम्” गीत का भावपूर्ण गायन किया गया । कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। आयोजन एसएसबी 9 वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोरंजन पांडेय के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
21 जनवरी को आयोजित वंदे मातरम कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी के अधिकारी एवं जवान डिवाइन पब्लिक स्कूल परिसर में पहुंचे। विद्यालय प्रांगण में जवानों एवं बच्चों ने मिलकर पहले राष्ट्रगान और उसके पश्चात वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् गीत का ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व को समझाया। साथ ही उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं नारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। 
जवानों ने विशेष रूप से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज बेटियां देश के हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आप में से कोई भविष्य में पायलट, इंजीनियर, डॉक्टर या प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश के विकास में योगदान दे सकता है। इसके लिए शिक्षा का महत्व सबसे अधिक है। कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि डिवाइन पब्लिक स्कूल नगर का ऐसा विद्यालय है जहां न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, बल्कि देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी समान रूप से महत्व दिया जाता है। चाहे एसएसबी द्वारा आयोजित कार्यक्रम हों, स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हो या सांस्कृतिक गतिविधियां—विद्यालय हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। अंत में डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने एसएसबी से पधारे अधिकारियों एवं जवानों का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के जवान देश के सच्चे प्रहरी और रियल हीरो हैं, जिनकी वजह से हम सभी सुरक्षित वातावरण में अपने दैनिक कार्य कर पाते हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि हमें हमेशा अपने देश के जवानों का सम्मान करना चाहिए। श्री उपाध्याय ने यह भी कहा कि डिवाइन पब्लिक स्कूल सदैव यह प्रयास करता है कि सभी राष्ट्रीय पर्व एवं महत्वपूर्ण अवसर जवानों के साथ मिलकर मनाए जाएँ, ताकि जो जवान त्योहारों में अपने घर नहीं जा पाते, उन्हें किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।
यह कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करने में अत्यंत सफल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे