Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करवा चौथ पर अपनी राश‍ि के अनुसार श्रृंगार करने से बरसेगी करवा की कृपा:पं. आत्मा राम पांडेय

 


करवा चौथ विशेष :करवा चौथ में आप अपनी राश‍ि के अनुसार श्रृंगार करें तो करवा महारानी की अपार कृपा म‍िलती है। आइए ऐस्‍ट्रॉलजर  आत्मा राम पांडेय जी से जानते हैं क‍ि क‍िस राश‍ि के ल‍िए कौन सा रंग और कैसा श्रृंगार आपके ल‍िए शुभ रहेगा।


मेष: ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आपकी राशि मेष है तो आपकी राशि के स्वामी मंगल है तो आपको करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनना चाहिए। आपके लिए यह शुभ रहेगा।

वृषभ:अगर आपकी राश‍ि वृषभ है तो आपको करवा चौथ पर सिल्वर या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी इनके पति के प्यार में कमी नहीं आती।

मिथुन: म‍िथुन राश‍ि की महिलाओं को सबसे पहले तो यह जानना चाहिए कि इनकी राशि का स्वामी बुध है। तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर, इसी रंग की चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए।  ऐसा करने से व्रत का दोगुना फल मिल सकता है।

कर्क:कर्क राश‍ि की मह‍िलाओं के राश‍ि स्‍वामी चंद्रमा है तो इस राशि की महिलाओं को लाल-सफेद रंग की साड़ी, जैसे लाल में सफेद बॉर्डर या सफेद साड़ी में लाल बॉर्डर की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना आपके ल‍िए शुभ रहेगा।

सिंह:अगर आपकी राश‍ि स‍िंह है तो इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं तो इस राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी यानी ऑरेंज, गुलाबी और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको करवा माता का वरदान जल्द ही मिल सकता है।

कन्या:अगर आपकी राश‍ि कन्‍या है तो इस राशि का स्वामी बुध है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, हरा या गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन महिलाओं को पूजा का शुभ फल मिल सकता है।

तुला:अगर आपकी राश‍ि तुला है तो आपकी राशि का स्वामी शुक्र है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, सिल्वर या गोल्डन रंग के कपड़े व चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल तुरंत प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक:इस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, मैरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ेगा।

धनु:अगर आपकी राश‍ि धनु है तो इस राशि का स्वामी बृहस्पति है इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करना इन महिलाओं के दांपत्य जीवन में शुभ फल प्रदान कर सकता है।

मकर:अगर आपकी राश‍ि मकर है तो इस राशि का स्वामी शनि है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कुंभ:अगर आपकी राश‍ि कुंभ है तो इस राशि का स्वामी भी शनि है तो इन राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर नीले या फिर सिल्वर रंग के कपड़े और जूलरी पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

मीन:अगर आपकी राश‍ि मीन है तो इस राशि का स्वामी बृहस्पति है तो इस राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इसके साथ ही गोल्‍डन कलर की चूड़‍ियां पहनना भी आपके ल‍िए शुभ रहेगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

4 नवंबर को सायं 05:30 से सायं 06:52 तक है।

करवाचौथ पर इस बार कई अच्छे संयोग में मिल रहे है। इस बार करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग  बन रहा है, वहीं शिवयोग, बुधादित्य योग, सप्तकीर्ति, महादीर्घायु और सौख्य योग का भी निर्माण हो रहा है। ये सभी योग बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और इस दिन की महत्ता और भी बढ़ाते हैं। खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। इस बार करवा चौथ कथा और पूजन का शुभ मुहूर्त  5:34 बजे से शाम 6:52 बजे तक है

03 नवंबर को दिन बिताकर रात्रि में 01:14 बजे से कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रोहिणी नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग एवं मृगशिरा नक्षत्र में

चतुर्थी तिथि का समापन 4 नवंबर को दिन बिताकर रात्रि में  2:14 बजे होगा। 

4 नवंबर को शाम 5:34 बजे से शाम 6:52 बजे तक करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त है।

करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर (बुधवार) को रखा जाएगा। करवा चौथ व्रत सुहागिनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत में सास अपनी बहू को सरगी देती है और इस सरगी को खाने के बाद ही बहू अपने व्रत की शुरुआत करती है। करवा चौथ व्रत बिना चंद्र दर्शन अधूरा माना जाता है। जानिए करवा चौथ व्रत में चंद्र दर्शन से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1.करवा चौथ के दिन व्रती महिलाएं सुबह 4 बजे उठकर सरगी खाती हैं और दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद चंद्रोदय के समय पूजा की थाली सजाती हैं।

मान्यता है कि इस दिन व्रती महिलाएं सास या किसी बुजुर्ग का अनादर करती हैं तो उनके व्रत का फल नष्ट हो जाता है। 

2.करवा चौथ की पूजा के ये हैं कुछ नियम, पढ़ें पूजा का शुभ मुहूर्त

3. कहते हैं कि इस दिन हलवे-पूरी का भोग लगाने के बाद इस प्रसाद को सास को आदरपूर्वक देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

4. इस दिन विवाहित महिलाएं चांद देखने से पहले किसी को भी दूध, दही, चावल या सफेद कपड़ा न दें। कहते हैं कि ऐसा करने से चंद्रमा नाराज होते हैं और अशुभ फल देते हैं।

5. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने वाली स्त्री को काले और सफेद कपड़े पहनने से बचना चाहिए। करवा चौथ व्रत में लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनना फलदायी माना जाता है।


                      लेखक 

    पं. आत्मा राम पांडेय "काशी"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे