Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Siddharth nagar:मिशन शक्ति अभियान महिलाओं के स्वावलंबन और सुरक्षा की दृष्टि से वरदान: एसओ



 छात्राएं अपनी बात एक-दूसरे से बेझिझक शेयर करें: प्रधानाचार्य विजय वर्मा

हाड़ा विकास
बढ़नी। सिद्धार्थनगर
    बढ़नी स्थित गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने और विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने पर जोर दिया गया।
    मिशन शक्ति के तहत आयोजित संगोष्ठी में ढ़ेबरुआ एसएचओ तहसीलदार सिंह ने काव्य पाठ के माध्यम से छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को महिलाओं के स्वावलंबन और सुरक्षा की दृष्टि से वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कवच दिया है। पुलिस उनकी प्रहरी बनकर उनके साथ है। एसएसबी बढ़नी बीओपी प्रभारी सहायक सेनानायक सुमित हरित ने कहा कि हर क्षेत्र में देश की महिलाएं अपना मुकाम हासिल कर रही है। उन्होंने छात्राओं से स्वावलंबन के प्रति जागरुक रहने, असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल पुलिस हेल्प लाइन की मदद लेने तथा समाज की महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की वारदात करने वालों को सबक सिखाने की सलाह दी। चौकी प्रभारी हरि नारायण दीक्षित ने महिलाओं की सहायता के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को अपनी बात एक-दूसरे से बेझिझक शेयर करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन गुलाब चंद मौर्य ने किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने पौधरोपण किया। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी रतीश चंचल पाण्डेय, म.कां. बबिता, दिनेश चौबे, शिवांगी, डॉ. अभिनव त्रिपाठी, प्रवीण श्रीवास्तव, श्रीकांत राय, वशिष्ठ मुनि मिश्र, अनिल यादव, संत प्रकाश, जुगुल किशोर, रश्मि सिंह, अमित त्रिपाठी, राम विलास चौधरी, मालती पांडेय, उमेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, दुर्गेश सिंह, आदि लोग मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे