Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda:अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे सरदार पटेल : स्वतंत्रत देव



बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सरदार पटेल संस्थान का किया लोकार्पण

ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सरदार बल्लभ भाई पटेल सही मायनों में राष्ट्रवाद के आदर्श थे। उनके जैसी राष्ट्रवाद की भावना विरले लोगों में ही दिखाई देती है। ये बातें मुख्यालय से सटे सोनी गुमटी के पास गरीब बच्चों के लिये बनाये गये सरदार पटेल सेवा संस्थान भवन के लोकार्पण व उसके पुस्तकालय के उदघाटन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह ने कही।
     भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल का सपना था कि भारत माँ की जय-जयकार विश्व में हो, जिसे साकार करने के लिये उन्होंने अपना जीवन देश के लिये समर्पित कर दिया। वे अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिये सर्वाधिक वोट पाने के बावजूद, महात्मा गाँधी के कहने पर प्रधान मंत्री का पद छोड़ दिया था। ऐसे त्याग का उदाहरण कहीं नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही भूमि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के सम्मान में उनकी दुनिया की सबसे विशाल प्रतिमा गोदावरी के तट पर लगवाई है।
    संस्थान की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती कमलेश निरंजन ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह संस्थान इस जनपद के गरीब व निराश्रित बच्चों के विकास एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के उद्देश्य से बनाया गया है, जिससे वह समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपने आने वाले कल को सुन्दर बना सकें।
  कार्यक्रम में सांसद गोण्डा कीर्तवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, एएसपी महेन्द्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी, महेश तिवारी, अनुराग सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे