Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मिशन शक्ति के तहत महिला सेना ने महिलाओं को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

वासुदेव यादव

अयोध्या। जिला के शहर में बुधवार को नियावा- रतिया मोहल्ले में महिला सेना की अध्यक्ष भारतीय सिंह द्वारा मिशन शक्ति जे तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। यहां कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करते हुए उनके रहन-सहन उनके साथ होने वाली घटनाओं पर चर्चा किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रियंका त्रिपाठी ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष बातें किया।समय-समय पर महिलाओं को नियमित खून का जांच कराना चाहिए ।पौष्टिक आहार लेना चाहिए आदि चर्चा की। मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्ष सुश्री रत्ना कुमारी ने सरकार द्वारा चलाई गई हेल्पलाइन पर जो दिया। अलग-अलग हेल्पलाइन को अलग-अलग तरीके से बताया। 

महिलाओं को जागरूक करते हुए कैसे महिलाएं अन्याय के खिलाफ कानूनी पैरों कारी अपनी आवाज उठा आवाज कर उठा सकते हैं और एक हिंसा मुक्त समाज की स्थापना कर सकती है।

 महिला थाना की दरोगा साधना सिंह ने महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा की बातें बतलाई और कैसे संकट के समय अपना बचाव खुद कर सकते हैं इस पर उन्होंने जोर दिया। साथ ही कहा कि फर्जी किसी को मत फँसावे। जबकि समाजसेविका

 भारती सिंह ने महिलाओं से निवेदन किया कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं हैं उस योजनाओं को सही और समय पर लाभ उठाएं ।

कार्यक्रम में अनीता द्विवेदी, कुसुम निषाद, विमला निषाद, शकुंतला निषाद, सुमन निषाद, रिंकी ,पलक, पूजा,मधु, खुशबू, मालती वर्मा एवं गुड़िया आदि भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे