Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:जारी रहा प्रसपा का गांव- गांव,पाव- पाव पदयात्रा



एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनता के शोषण एवं जन विरोधी फैसलों के विरोध एवं प्रसपा की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन- जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में शुरू की गई गांव- गांव, पाव-पाव के प्रथम चरण की पदयात्रा सोमवार को भी जारी रही। पदयात्रा जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष व उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता प्रसपा नेता विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मंगरौरा के गांव रघुरामपुर, गौरा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में भ्रमण करते हुए पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से लोगों को रूबरू कराते हुए जागरूक किया गया।प्रसपा नेता विनोद पांडेय ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य प्रदेश के हर गांव में पहुंचना और पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जनता तक पहुंचाना है। पार्टी का संकल्प 'गांव-गांव पहुंचे इसके लिए प्रसपा जन के पांव' नारे के साथ गांव-गांव निकल पड़े है।प्रसपा नेता विनोद कुमार पांडेय ने ग्रामीणों से प्रदेश में सुशासन लाने हेतु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को मजबूत करने की अपील करते हुए ग्रामीणों व  किसानों के बीच पंपलेट का वितरण किया।पद यात्रा के दौरान कश्मीर सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष, विकास प्रजापति, करण सिंह यादव ,उमेश कुमार, धीरज, दीपक, विपिन, रजक, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे