Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Pratapgarh:जरूरतमंद व्यक्तियों की निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए मदद : अश्वनी

 
कंबल पाकर खिले उठे ग्रामीणों के चेहरे, मां हर हर गंगे ने शुरू किया कंबल वितरण अभियान 
एस•के•शुक्ला 
प्रतापगढ़। मानवता से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मानव को हमेशा मानव मूल्यों का आदर कर समाज के दीन-हीन लोगों की सेवा करनी चाहिए। यह बातें मा हर -हर गंगे सेवा ट्रस्ट के संस्थापक व भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के लौलीपोख्ताखाम,धरौली, मधुपुर, रामापुर, पूरे क्षमा, शिवपुर कला व  नरहरपुर सहित आधा दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं में कैंप लगा कर गांव के गरीब, असहायों व निराश्रितों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सत्कर्म करने वाले का स्थान ऊंचा है, इसलिए प्रत्येक आदमी को मानव सेवा के प्रति तत्पर रहना चाहिए और निस्वार्थभाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। ट्रस्ट के कंबल वितरण अभियान के दौरान जरूरतमंद  ग्रामीणों को कंबल मिला तो खुशी से उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय शुक्ल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण अभियान का आगाज कर दिया गया है, जो समूचे जनपद के गरीब असहायों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कार्यक्रम ट्रस्ट का चलता रहेगा।कम्बल वितरण कार्यक्रम में के दौरान  शिवपुर प्रधान प्रभाकर द्विवेदी, किशन सोनी , प्रेमराज पुरी, राहुल शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज प्रभात,उपाध्यक्ष गोविन्द सोनी, सन्तोष झा, रोहित शर्मा , आशीष उमरवैश्य,राजू सहित आदि ट्रस्ट के सदस्य व पदाधिकारी के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे