Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:चेकिंग के दौरान मुठभेड़, युवक के पैर में लगी गोली

 

एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। चेकिंग के दौरान रोकने पर भागे बाइक सवार का पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर उसे दबोच लिया। पुलिस के फायर करने पर आरोपित के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पट्टी में शनिवार शाम एक सर्राफ की हत्या और लूट की घटना के बाद पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की थी। नगर कोतवाली पुलिस भी जिरियामऊ में चेकिंग कर रही थी। बताते हैं कि रात करीब 12 बजे बाइक से जा रहे एक युवक को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर लिया। सई नदी के खीरीबीर पुल के पास पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया तो गोली आरोपित के बाएं पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके पास से एक तमंचा बरामद किया। पकड़ा गया आरोपित कंधई इलाके के यहियापुर गांव का निवासी मो. शोएब (26) पुत्र आसिम अली बताया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित पर पहले भी जानलेवा हमले और लूट का मामला दर्ज है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे