Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda News:गौराचौकी - मसकनवा मार्ग पर पिकअप की ठोकर से एक की मौत, एक घायल



दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा: गौराचौकी - मसकनवा मार्ग पर रविवार सुबह तेजपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तथा दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सूचना पर पहुची छपिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुचाया। जहा घायल युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ संजय तोमर ने बताया कि रविवार सुबह तेजपुर गेट के पास एक पिकप अनियंत्रित होकर एक बाइक को ठोकर मार दिया जिसमें अशोक कुमार वर्मा पुत्र राम मिलन वर्मा 40 वर्ष निवासी मैदहा तेजपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा की मौके पर मृत्यु हो गई तथा अतुल कुमार चौबे पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 24 वर्ष निवासी मैदहा तेजपुर थाना छपिया गोण्डा गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मौके से पिकप को कब्जा में लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे