ज्ञान प्रकाश मिश्र/ रजनीश कुमार
करनैलगंज(गोंडा)। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ गोंडा की एक ब्लॉक स्तरीय बैठक नगर के कंप्यूटर सेंटर जेडआईसीटी सदर बाजार करनैलगंज में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सिराजुल हक़ खान व संचालन मौलाना मोहम्मद इस्लाम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश महामंत्री अफताब अहमद अंसारी व जिला अध्यक्ष मोहसिन खान रहे।
सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहसिन खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हाजी समीउल्लाह खान शोएब के निर्देशो के क्रम में संग़ठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे प्रत्येक जिले के प्रत्येक ब्लॉक के मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक बड़ी तादात में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में करनैलगंज ब्लॉक में सदस्यता अभियान के लिए बैठक आयोजित हुई है। जिसमे कौशल चंद गोस्वामी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शमीम अंसारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अंत मे मोहसिन खान ने कहा कि यदि अब कोई मांग सरकार से की जाएगी तो वो मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको के स्थायीकरण की मांग होगी। उन्होंने कहा शिक्षामित्र साथियों से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर इरशाद अहमद, राजू, कैलाश नाथ, कलीम अहमद, कारी जुबैर, अब्दुर्रहमान आदि शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ