Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा :महिला पावर हेल्पलाइन व सशक्तिकरण अभियान का आयोजन

 

दुर्गा सिंह पटेल 

मसकनवा गोण्डा : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके  पर चौकी प्रभारी मसकनवा अरुण कुमार राय के के अध्यक्षता में केआई एमटी इंस्टिट्यूट भोपतपुर में महिला पावर हेल्पलाइन व सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया।


महिला सिपाही हंसा यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने और अपने महिला शक्ति का उपयोग करने की जानकारी दी।

चौकी प्रभारी ने कहा कि महिला अपने सम्मान और आत्म रक्षा अपनी शक्ति को पहचानें। किसी भी समस्या का डटकर सामना करें। उन्होंने बताया कि महिला अपनी शक्ति को पहचानें और निडर होकर आगे बढ़ें। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बेटी और बेटा में अंतर न समझें और बेटियों को पढ़ने के लिए आगे बढ़ने दें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर महिलाओं को उनकी शक्ति के बारे में बताएं साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही डायल 1090, 112, 181, 1076 आदि के बारे में भी जानकारी दी।

इस मौके पर महिला सिपाही हंसा यादव, सुनीता कुशवाहा, एस आई डोरेलाल गंगवार , राम प्रकाश सिंह, राज किशोर आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे