Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

MANKAPUR: समाजवादी "ट्रैक्टर रैली किसान यात्रा" पर लगा पुलिस का पहरा

 
इमरान अहमद 
मनकापुर गोण्डा:- गणतंत्र दिवस पर सपा के पूर्व विधायक राम विशुन आजाद की अगुवाई में सपा द्वारा किसानों के समर्थन में निकलने वाले "किसान ट्रैक्टर यात्रा"को पुलिस ने रोक लगा दिया। जिस पर पूर्व विधायक ने सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एक ज्ञापन एसडीएम हीरा लाल को सौंपा ।
राष्ट्रपति को सबोधित ज्ञापन में कहा है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।जिसमें 68% आबादी गांव में रहती है।लगभग 67% किसान व मजदूर है।आज अपनी मेहनत से खद्दान पैदा करने वाले किसानों की हालत बहुत ही दयनीय है। देश का अन्नदाता आज सरकार के सामने हाथ पसारे मदद मांग रहा है। लेकिन किसानों के सुरक्षित, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे देश और प्रदेश का किसान बदहाल है।खाद,बीज,कृषि यंत्र, डीजल-पेट्रोल व विद्युत के बेतहाशा मूल्य में वृद्धि के कारण किसानों की स्थिति और भी दयनीय हो चुकी है।आज किसानों को अपनी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा।किसानों पर सरकार का वादा झूठा साबित हो चुका है।सरकार समस्याओं का निस्तारण ना कराकर मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं ट्रैक्टर रैली किसान यात्रा को देखते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक के आवास मूसेगंज को छावनी में तब्दील कर दिया।इस मौके पर विजय आजाद,अजय आजाद,जयसेन सिंह,सालिक राम,जैश वर्मा,आत्मा राम,नगर अध्यक्ष मो0 शरीफ,बलराम यादव,शैलेंद्र सिंह,बीजेन्द्र सिंह सहित सपा के दर्जनो पदाधिकारी/कार्यकर्ता मौजूद रहे |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे