शांति देवी की 10 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
जरुरतमंदो में बांटे गए कंबल व उपहार
एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल के तत्वाधान में माता शांति देवी की 10 वीं पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम के आयोजन किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ माता शांति देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया । तत्पश्चात पुष्पअर्पण व माल्यार्पण हुआ।
इस अवसर पर जरूरतमंदों को 151 कंबल, 51 साड़ियां तथा भोजन के पैकेट बांटे गए साथ ही साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रेम कुमार त्रिपाठी, रितिका मौर्य, अनिल कुमार तथा श्रीमती शशि मौर्य को "माता शांति देवी सामाजिक सद्भावना सम्मान" से नवाजा गया।
आयोजक तथा अतिथियों ने मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे ज़िले के सांसद संगम लाल गुप्ता व सीओ सिटी अभय पांडेय को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र के साथ अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि सीओ सिटी अभय पांडेय ने माता शांति देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि माता शांति देवी ने योग्य पुत्र रोशनलाल उमरवैश्य को जन्म दिया है जिसने कोरोना काल में अभूतपूर्व सेवा कार्य किया है। प्राणी मात्र की सेवा ही सच्चा धर्म है।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य 'रत्न' ने किया। इस मौके पर आनंद मोहन ओझा, चिंतामणि पांडेय, विवेक कुमार यादव, राजीव कुमार आर्य, सत्य प्रकाश केडिया, माया त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, श्रीनाथ मौर्य ,विवेक उपाध्याय, डॉ हरकेश बहादुर सिंह,सुरेश पांडेय, अभिषेक तिवारी, संतोष दुबे,सूरज उमरवैश्य सहित आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन कवि अनूप उपाध्याय ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ