Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar आगामी 12 जनवरी को युवा उद्यमी सम्मान समारोह को मनाएगी भाजयुमो




युवा उद्यमियो को किया जाएगा सम्मानित
आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा युवा उद्यमियो जिनमे फैक्टरी, कोचिंग, डेरी, कॉलेज आदि के संचालन करने वाले लोगो का सम्मान किया जाएगा। इस बाबत भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी दिवाकर सिंह द्वारा बताया गया कि आगामी 12 जनवरी 2021 दिन मंगलवार को स्वामी विवेकानंद के जयंती पर एक कार्यक्रम युवा उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे क्षेत्र के युवा उद्यमी को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी युवा उद्यमियो को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद नीलम सोनकर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस तरह की जानकारी एक वार्ता में युवा पदाधिकारी ने कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे