Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar भव्य श्रीराम शोभायात्रा में हजारों रामभक्तो ने किया प्रतिभाग




हिन्दू संगठनों ने आहूत की थी शोभायात्रा

राम, लक्ष्मण, सीता की निकली मनोहारी झांकी

आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। मेंहदावल नगर क्षेत्र में आज हिंदूवादी संगठनों ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमे हजारों लोगों ने भाग लेकर भव्य श्रीराम शोभायात्रा के गवाह बने। इस भव्य शोभा यात्रा के बाद ही श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि को जुटाना है। जो समपर्ण निधि अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। जिससे अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आदेश के बाद भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर हिन्दू धर्म के आराध्य का भव्य मंदिर निर्माण को पूर्ण किया जा सके।
इस बाबत बताते चले कि आज नगर पंचायत में आरएसएस व हिंदू समाज द्वारा भव्य श्रीराम शोभायात्रा का आहूत किया गया था। जिसमें जनपद से लेकर नगर तक के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों सहित नगर के अनेको जनप्रतिनिधियों ने भी शोभायात्रा में प्रतिभाग कर शोभा यात्रा के पद संचलन किया गया। आज भव्य श्रीराम शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत में स्थित कुबेरनाथ मंदिर से भव्य श्रीराम शोभायात्रा का शुभारंभ होकर नगर के मोहल्ले बर्तनहिया, बहबोलिया, अंजहिया बाजार, चौक बाजार, पश्चिम टोला, ठाकुर द्वारा अस्पताल चौराहे से होता हुआ नगर के जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में समापन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रति जागरूकता का प्रसार करना था। श्रीराम भव्य शोभायात्रा में रामभक्तो का उत्साह देखते बन रहा था। शोभायात्रा में झांकी के रुप में छोटे बच्चो को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता का रुप दिया गया था। इसके मनोहारी दृश्य को देखकर नगर की जनता भी आह्लादित थी। इस भव्य शोभायात्रा पर हर जगह नगर के जनसमुदाय द्वारा स्वागत किया गया। इसीक्रम में नगर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में रामभक्त सुनील अग्रहरि, गोलू बाबा, सनी अग्रहरि, आदि लोगों द्वारा पुष्पवर्षा किया गया। जिससे इस शोभायात्रा की छटा देखते बन रही थी। इस शोभायात्रा में विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा शामिल होकर आमजनमानस को बेहतर संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक द्वारा कहा गया कि भगवान श्रीराम सबके आराध्य है। यह शोभायात्रा किसी दल की नही है रामभक्तो की अभिव्यक्ति है और आमजनमानस को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य मे प्रतिभाग करने के लिए जागरूक करना है। इसलिए इस भव्य श्रीराम शोभायात्रा का आगाज मेंहदावल नगर में किया गया। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ऋषि जी ने बताया कि इसका उद्देश्य था कि आमजनमानस को श्रीराम जन्मभूमि निर्माण सहयोग को लेकर जागरूक करना है।
इस शोभायात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक राकेश सिंह बघेल, नगर संयोजक हिन्दू युवा वाहिनी रजनीश सिंह, भाजपा नेता दिलीप मणि त्रिपाठी, भूपेंद्र त्रिपाठी, दुर्गा राय , बद्री प्रसाद यादव, नीतू सिंह, जिला प्रचारक ऋषि जी, अतुल सिंह, दिवाकर सिंह केदार अग्रहरी, हरिशंकर साहनी ,आशीष सिंह , विजय प्रताप सिंह , विवेकानंद वर्मा, अविनाश सिंह बुलबुल, खुनखुन पांडेय, अजित गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि कार्यकर्ताओ सहित हजारो जनता सम्मिलित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे