Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR... प्रदेश अध्यक्ष ने जिले का दौरा कर टटोली नब्ज


अखिलेश्वर तिवारी
समाजवादी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं वहीं प्रदेश स्तर के नेता भी जिलों में जाकर वहां की नब्ज टटोल रहे हैं। गुरुवार को बलरामपुर में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल के आगमन पर कार्यकताओ ने स्वागत किया औऱ सपा के जिला कार्यालय पर पार्टी के कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर फीडबैक भी लिया।
लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल के आगमन पर पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव, सपा नेता राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ भानु त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल ने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही का कोई स्थान नहीं होता, लेकिन सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रदेश व देश में रोजगार, विकास आदि मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए द्वेष की राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रही है। जिसका जवाब भी प्रदेश की जनता 2022 में देगी। डॉ रामकरन निर्मल ने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में आर पार की लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार रहने का आवाहन करते हुए कहा कि 2022 में पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है समाजवादी पार्टी किसानों के विकास, नौजवानों के रोजगार, गरीबों को खुशहाल और समाज में भाईचारा स्थापित करने की बात करती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इन मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।जिसका जवाब भारतीय जनता पार्टी व उसके नेताओं को समय आने पर देने के लिए जनता के साथ कार्यकर्ताओं को भी तैयार रहना होगा।

पूर्व मंत्री डॉ डॉ एसपी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कार्यकर्ता स्वयं करें और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जाकर संगठन को मजबूती देने का काम करें जिससे सपा 2022 में अपना परचम लहराए। उन्होंने सपा के कार्यकर्ता से आव्हान किया कि भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच प्रचारित किया करे। औऱ घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में जन जन को जागरूक करें।

सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार देश को बेचने पर तुली हुई है, महंगाई से जनता बेहाल है पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है उधर नए कृषि कानून से देश के अन्न दाता को को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सपा नेता भानु त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार की पुलिस स्टेट कायम करने की मंशा पूरी तरह से फेल हो चुकी है। एनसीआरबी का डेटा देखा जाए तो साफ पता चलता है,उत्तर प्रदेश में महिला अपराध का ग्राफ लगातर बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि इस जंगल राज को खत्म करने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी की बागडोर देने का काम किया जाएगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनिवास मौर्या, सपा नेता राकेश यादव, शफीउला खां, राजाराम गौतम, राधेश्याम वर्मा, बृज भवन यादव, डब्लू उपाध्याय, वैभव पाठक, बाबु राम प्रधान, मो. अलीम,संतोष कुमार, अनिल, आदिल हुसैन सहित बड़ी संख्या में तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे