Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज: अभिनेता मोहित राज ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। शीत लहर के चलते जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए अभिनेता निर्देशक मोहित राज ने शाहपुर धनावा स्थित अपने आवास पर बीरा हेल्पिंग हैंड्स एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में डेढ़ सौ लोगों को कंबल वितरित किया। कम्बल बितरण समारोह का उद्घाटन थानाध्यक्ष परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मोहित राज ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। सभी को बढ़-चढ़कर इन काम में हिस्सा लेना चाहिए।

एक छोटा सा योगदान किसी की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। कंबल वितरण के दौरान राम कैलाश मिश्र ने कहा कि समाज के हर लोगों को गरीबों के प्रति सच्ची भावना से समर्पित होने की जरूरत है। समाज सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए गरीब, विकलांग, असहाय लोगों का जितना सहयोग करना संभव हो उतना करना चाहिए। कार्यक्रम में कंबल पाकर गरीबों व असहाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष परसपुर सुधीर कुमार सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, देवता दीन सोनी, कमल किशोर मिश्र, शुभम मिश्र, राजा बाबू तिवारी, प्रदीप तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे