Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:चाकू से गोदकर महिला की हत्या

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला का शव सरयू घाट के शमशान स्थल से कुछ दूरी पर खून से लथपथ मिला। मौके से कुछ दूरी पर एक चाकू, महिला का चप्पल व अन्य सामान पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले में कयास लगाया जा रहा है कि महिला के साथ रेप का प्रयास हुआ या उसके साथ लूट की घटना हुई। जिसका विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी गई। करनैलगंज के सरयू घाट के निकट स्थित श्मशान घाट से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक सुनसान खेत में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दिन में करीब 12 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो महिला के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसे चाकू से वार किया गया था। महिला की चप्पल व कान की बाली कुछ दूरी पर पड़ी हुई थी। दो अलग-अलग स्थानों पर खून के धब्बे पड़े हुए थे। शव से करीब 4 मीटर की दूरी पर एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में कयास लगाया जा रहा है कि या तो महिला को किसी बाहर स्थान से लाकर निर्जन स्थान पर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया गया या उसके साथ लूट की घटना करीब की गई। जिसका विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी गई। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ-साथ शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। सूचना मिलने के समय पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय खुद कोतवाली करनैलगंज में मौजूद थे। उन्होंने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। कोतवाल ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त होने के बाद कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। हालांकि पूरे मामले की जांच चल रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे