Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:प्राथमिक विद्यालय पिपरी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्राथमिक विद्यालय पिपरी में शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज आरपी सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।


सरयू डिग्री कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम व द्वितीय इकाई का प्राथमिक विद्यालय पिपरी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य उद्देश्य को बताते हुए उदाहरण पेश कर सम्बोधन किया और इस योजना श्री राष्ट्रीय भावना को जागृत करने की सलाह दी।

वहीं प्राचार्य आरबी सिंह ने छात्र छात्राओं को देश सेवा, समाज सेवा का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नमो नारायण दूबे, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय यज्ञ सैनी, नगर उपाध्यक्ष रामप्रवेश मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय पिपरी की प्रधानाध्यापिका निक्की पांडेय आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजमणि मिश्रा ने किया एवं महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ त्रिपुरारी दुबे, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, अमित सिंह, उमेश पाठक, डॉ दीपक श्रीवास्तव आदि ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में ममता मिश्रा व विजय कुमार यादव कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सात दिवसीय शिविर के अगले कार्यक्रम की जानकारी दी।

ज्योति तिवारी, माधुरी मौर्या, साक्षी सिंह, गरिमा सिंह, शिफा, साहिबा, मंतशा, रजनी, निधि शुक्ला, मोहम्मद सलाम, वसीम, अर्श मोहम्मद, अरशद आदि छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे