Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

श्री कृष्ण के अवतरण पर जयकारों व तालियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा करनैलगंज

 

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की धुन और भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से पूरा क्षेत्र जयकारों व तालियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सरयू नदी के तट कटरा घाट पर चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञानयज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।


श्री राधे राधे, श्री कृष्णा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। करनैलगंज नगर से तीन किलोमीटर दूर सरयू तट पर इस कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य रसराज मृदुल महाराज का प्रवचन कार्यक्रम प्रतिदिन शाम से देर रात्रि तक चलता है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है।

आने वाले भक्त प्रवचन सुनने के साथ प्रतिदिन चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंगलवार की रात्रि में प्रवचन कार्यक्रम में आचार्य ने कहा कि वेद जिस कार्य को करने की अनुमति देता है वही धर्म है। यदि धर्म नही होगा तो घर परिवार संसार सब बर्बाद हो जाएगा। अपना हिंदुस्तान ऐसा है यहां पत्नी नही धर्म पत्नी मिलती है विदेश में वाइफ मिलती है।

जो व्यक्ति शास्त्रों के बताए रास्ते पर नही चलता वह नरक का भोग का करता है। उन्होंने कहा कि जो जीवन परमार्थ के काम आए वह जीवन है जो अपने लिय जीता उसका जीवन स्वार्थी होता है। भगवान ने इंसान बनाया जातिपाँति भगवान ने नही बनाया। जातियों के भेद को समाप्त कर एक दूसरे के आना ही जीवन है। आचार्य ने प्रवचन में कहा जब बच्चा पैदा होता है तो वो रोता है सब हँसते हैं। मनुष्य को काम ऐसा करना चाहिए कि जब वह हंसे तो उसकी अच्छाई पर जग रोये। उन्होंने प्रसंग में कहा कि रामनाम सत्य है इस मंत्र का उच्चारण मरने के बाद नही, इसका उच्चारण प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा करना चाहिए। इससे विचलित मन को सुकून व शांति मिलती है। उन्होंने कहा शारीरिक योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। मगर असल योग के आठ (अष्टांग) अंग हैं जो अष्टांग योगमार्ग पर चलता है तो पूरा जीवन सुखी हो जाएगा। व्यक्ति को मन, वाणी व मस्तिष्क की हिंसा को त्याग देना चाहिए तभी भगवत प्राप्ति हो सकती है। अगर हिंसा को शरीर से निकाल दिया जाए तो सबका मन भगवत प्रेम में लगेगा। क्षण भर भगवत नाम जप से व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाएगा। कार्यक्रम में भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही रोचक ढंग व धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं व पुरुष पांडाल में झूमते नाचते नजर आए। इस मौके पर संतोष कुमार जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, राजेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, महेश गुप्ता, समीर गुप्ता, मुकेश सोनी, रामजीलाल मोदनवाल, अरविंद कुमार शुक्ला, डॉ जेपी राव, शिवकुमार पुरुवार, संजय यज्ञसैनी, विवेक सिंह, उमेश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, हृदय नारायण मिश्र, अशोक कुमार सिंघानिया, कृष्ण गोपाल वैश्य, सुमित द्विवेदी, डॉ रतन शुक्ला, पराग गुप्ता, जगदीश्वर मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे