Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda: राज्य परियोजना समग्र शिक्षा लखनऊ की टीम ने किया औचक निरीक्षण


रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। राज्य परियोजना समग्र शिक्षा की टीम ने जिले के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ की टीम परियोजना की परामर्शी सरिता सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को जिले में पहुंची। उन्होंने बताया कि सबसे पहले झंझरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रानीपुरवा का निरीक्षण किया गया। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय मथुरा चौबे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर, मांडल प्राथमिक विद्यालय मोकलपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहड़ा चौबे का औचक निरीक्षण किया गया।
उसके बाद शाम को करनैलगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का टीम ने निरीक्षण किया। यही नही कस्तूरबा की बालिकाओं के शैक्षिक स्तर व शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा। बालिकाओं से सवाल जबाब व उन्हें शैक्षिक गतिविधि की जानकारी दी गई। उसके बाद विद्यालय में बालिकाओं के आवास, भोजन व सुविधाओं की जांच भी की गई। परियोजना की परामर्शी ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट परियोजना को सौंपी जाएगी। टीम के साथ जिला बालिका शिक्षा समन्वयक रजनी श्रीवास्तव भी चल रही थीं। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा की वार्डेन मंजू सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे