Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Mankapur:कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर अनुभवी व आत्मनिर्भर बने महिलाएं : रुची मोदी


सरोज मौर्या 
मनकापुर गोण्डा :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुँची रुचि मोदी ने कहा की अंतरराष्ट्रीय दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन से जहाँ महिलाऐं आर्थिक और सामाजिक रुप से सशक्त होंगी वहीं शैक्षणिक स्तर पर भी अग्रसर होंगी। उन्होंने महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर अनुभवी व आत्मनिर्भर बनने को कहा।
महिला दिवस के इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश ने आए हुए अतिथियों और महिलाओं का स्वागत करते हुए महिलाओं का कृषि एवं पशुपालन में योगदान उद्योग की संभावना के बारे में जानकारी दी।वहीं विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ अर्चना सिंह ने विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण पर विस्तृत जानकारी दिया।लीड बैंक के मैनेजर श्री दशरथ से आर्थिक व्यवस्था और लोन के बारे में बताया तो,अरविंद प्रकाश ने महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके योगदान पर चर्चा की। वहीं ग्रामीण बैंक के मनोज कुमार सिन्हा ने समूह और व्यवस्था पर अपने विचार प्रकट किए। तो पत्रकार सरोज मौर्य ने महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आयीं ब्रह्म कुमारी की बहन उपमा जी ने मन के शांति पर चर्चा की।
केंद्र के वरिष्ट वैज्ञानिक डॉक्टर एम.के पांडे डॉ,कौशल कुमार मौर्य,डॉ पी.के मिश्रा,एवं डॉ मनोज कुमार सिंह ने भी विभिन्न पहलुओं पर महिलाओं का योगदान,उधमिता श्री इंद्र भूषण सिंह,रोहित योग विक्रम यादव ने व्यवस्था में सहयोग दिया। मन मोहिनी ने गीतों के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित किया तथा योग सशक्तिकरण पर चर्चा की इस अवसर पर गीता ,लीलावती, और सोनी,समेत कुल 108 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे