Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar निघुरी राजेडीहा संपर्क मार्ग हुआ जर्जर, राहगीर परेशान




आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर।अभी हाल ही में नन्दौर बधुआ मार्ग के निर्माण के शिलान्यास होने के साथ ही अन्य जर्जर सड़को के बनने को अपनी राह निहार रही है। तहसील क्षेत्र के अधिकांश सड़को के जर्जर होने से आम ग्रामीण आबादी का गड्ढे से भरे संपर्क मार्ग पर चलना बेहद ही तकलीफ देह हो गया है। वर्तमान में मेंहदावल तहसील क्षेत्र में भी ग्रामीण सड़को की स्थिति बेहद जर्जर हो गयी है। जिससे क्षेत्र से गुजरने वाले आम ग्रामीण नागरिक भी काफी परेशान है।
इसी क्रम में नन्दौर बांसी मार्ग के निघुरी राजेडीहा संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से जर्जर अवस्था मे हो गया है। जिसमे पैदल चलना भी बेहद मुश्किल है। बल्कि साइकिल , दो पहिया व चार पहिया का इस मार्ग पर चलना बेहद ही दुष्कर है। वर्तमान में निघुरी राजेडीहा मार्ग की दशा बेहद दयनीय हो गई है। हालत ये है कि इन सड़कों से यात्रा करना अब खतरे से खाली नहीं है। क्योकि गिट्टियां उजड़ने से किसी भी गाड़ी के गुजरने पर छिटक कर चोट लगने का डर बना रहता है। साथ ही अन्य तरह के जोखिम भी बना रहता है। इस मार्ग पर तो पैदल चलने जैसी स्थिति भी नहीं बची है। निघुरी ग्राम से शुरू होकर 6 किमी की सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे वर्तमान में दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते इन रास्तों से लोगों का चलना अब दूभर हो चुका है। जहाँ योगी सरकार हर सड़क को गड्डा मुक्त करने का सपना देखा था वही जिम्मेदार लोगो की अनदेखी से यह संपर्क मार्ग अब जर्जर अवस्था मे तब्दील हो गया है। स्थिति ये है कि अब इस सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे