अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कया गया ।
20 अप्रैल को विद्यालय में कक्षा 3 से कक्षा 6 तक के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर हाउस क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। सर्वप्रथम लैवेंडर हाउस, ट्यूलिप हाउस, आर्किड हाउस और लिली हाउस की टीमों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत करने की घोषणा करते हुए स्कूल की समन्वयक श्रीमती नीला घोष ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा दिखाई पड़ती है ऐसे ही आयोजन से बच्चे भी खेल के प्रति जागरूक होते हैं । प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत बड़े उत्साह और जोश के साथ हुई। सभी टीमों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। बल्लेबाजों ने शानदार शॉट्स लगाए, वहीं गेंदबाजों ने भी अपनी सटीक गेंदबाजी से दर्शकों को प्रभावित किया।
छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। प्रतियोगिता का पहला मैच ट्यूलिप हाउस और आर्किड हाउस के मध्य खेला गया। 7 ओवर के मैच में ट्यूलिप हाउस ने 6 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। श्रेयश सिंह ने टीम की ओर से सर्वाधिक 18 रन बनाए। जवाब में आर्किड हाउस के कैप्टन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रन की तूफानी शुरूआत दी, मगर आखिरी ओवर में मैच नाटकीय ढंग से टाई हो गया।
सुपर ओवर में ट्यूलिप हाउस ने बहुत ही आसानी से आर्किड हाउस को हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच लिली हाउस और लैवेंडर हाउस के मध्य खेला गया। टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए लिली हाउस ने रामांश दुबे की शानदार बैटिंग के चलते निर्धारित 7 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में लैवेंडर हाउस की टीम मात्र 43 रन ही बना सकी। इस तरह लिली हाउस ने 32 रन से मैच जीत कर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मैच लिली और ट्यूलिप हाउस के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए ट्यूलिप हाउस ने निर्धारित 8 ओवर में 62 रन बनाए। जवाब में ट्यूलिप हाउस के अथर्व जायसवाल ने पहले ही ओवर में हैट्रिक के साथ 4 विकेट लेकर लिली हाउस की कमर तोड़ दी। बाद के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 15 रन पे ऑल आउट हो गई। इस तरह फाइनल मुकाबला ट्यूलिप हाउस 47 रन से जीत लिया। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में मन ऑफ द मैच जीतने वाले प्रभात गुप्ता, रामांश दुबे और अथर्व जायसवाल को प्राइज देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्राइज में मोस्ट सिक्सस का अवॉर्ड रामांश दुबे, मोस्ट रन का अवॉर्ड रामांश दुबे, मोस्ट विकेट का अवॉर्ड अथर्व जायसवाल को प्राप्त हुआ। विनर टीम के सभी खिलाड़ियों को प्राइज देकर सम्मानित किया गया। अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल प्रतियोगिताएं छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के पीटीआई सरोज का विशेष योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ