Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...अ0भा0 ब्राह्मण जन कल्याण समिति ने आयोजित किया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति की ओर से स्थानीय धुसाह स्थित समय माता मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने भगवान परशुराम व आचार्य चाणक्य के चित्र पर माल्यार्पण किया । 
20 अप्रैल को परशुराम जयंती समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य होने के साथ-साथ आदर्श भी हैं। वह वीरता के प्रतीक थे। कहा कि भगवान परशुराम न्याय के प्रति धर्म रक्षक, तप, त्याग व तेज के संगम थे। उनके सिद्धांतों से ब्राह्मण समाज को प्रेरणा मिल रही है। कहा कि हमें भगवान परशुराम से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के सपने का साकार करना चाहिए। हमें अपनी शक्ति का प्रयोग तब करना चाहिए जब उद्देश्य न्याय व जन जागरण का हो। उन्होने युवाओं बढ़ती व्यसन की लत पर चिन्ता व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की।कार्यक्रम तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को एक जुट रहने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी ने भगवान परशुराम को अपना आदर्श बताया। कहां की उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। जन्मोत्सव कार्यक्रम को कई अन्य लोगों ने भी  संबोधित करते हुए भगवान परसुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। समिति के जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ तुलसीश दुबे ने किया। इस अवसर पर सेतु बंधु त्रिपाठी, संजय मिश्र, विनय मोहन त्रिपाठी, इंद्र प्रकाश त्रिपाठी, रास बिहारी शुक्ला, डा पम्मी पांडेय, संजय शर्मा, संजय शुक्ला, अक्षय शुक्ला, प्रवेश दूबे, अरुण पांडेय व कमलेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे