Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर दी गयी जानकारी



बैठक में ड्राई राशन वितरण प्रणाली को बताया गया
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बेलहरकला विकास खण्ड के सभागार में आज समूह के महिलाओं का समूह के पदाधिकारियों ने बैठक कर जानकारी दिया। जिसमें इनके द्वारा ग्रामीणों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दिये जाने ड्राई राशन के सम्बंध में बैठक किया गया। जिससे हर पात्र ग्रामीण महिला के पास उचित रूप से अनाज पहुच सके। जिससे शासन के मंशा के अनुरूप हर महिला और बच्चा कुपोषण से दूर रह सके।
इस बाबत बताते चले कि आज बेलहरकला ब्लॉक सभागार में बीडीओ रेनू चौधरी के अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बैठक सहायता समूह के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें इनके अधिकारी ब्लॉक मिशन मैनेजर राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने अपने क्षेत्र में बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर दूध, घी आदि पदार्थो को प्राप्त कर वितरण करेंगी। इसके साथ ही अन्य सभी पोषाहार का भी वितरण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वितरण किया जाएगा। इस तरह से अनेको बातो को अधिकारी द्वारा कहा गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी ब्लॉक मिशन मैनेजर शनि कुमार, पुनीत कुमार आदि द्वारा भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता किया गया और सभी मुख्य बातो जैसे नारी मिशन के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन आदि के विषय मे जानकारी दिया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रेनू अधिकारी, समूह की महिलाओं से पुंदरी, मंजू, सुनीता, फूलमती, विन्द्रवती, अनिता, कमलेश, अंजनी आदि उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे