Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:एकेडमी ऑफ कंप्यूटर लर्निंग को वर्ष 2019 के लिये प्रदेश में मिला पहला स्थान

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। कोरोना काल में कोविड नियमो का पालन करते हुए नगर में संचालित एकेडमी ऑफ कंप्यूटर लर्निंग को वर्ष 2019 के लिये प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आरजीसीएसएम स्किल्स कोटा द्वारा संचालित इस केंद्र के केंद्र निदेशक अजीत दीक्षित को शानिवार लखनऊ में एक समारोह के दौरान चेयरमैन डॉक्टर केपी सिंह ने आवार्ड देकर सम्मानित किया। संस्था द्वारा यह आवार्ड प्रतिवर्ष ग्रामीण इलाकों में बेहतर कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रदान किया जाता है। इस दौरान तमाम सम्भ्रांत लोगो के साथ इस क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। आवार्ड प्राप्त कर वापस लौटे केंद्र निदेशक का एकेडमी परिवार व प्रशिक्षुओ ने जोरदार स्वागत किया। एकेडमी के प्रशिक्षक रमेश पाण्डेय ने इसे करनैलगंज ही नही बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात बताई। इस दौरान बीपी पांडेय, शहजादी, हिना खान, गुफरान, विष्णु, सृष्टि, प्रिंसी अरुन सहित नगर के तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे