Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda:मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने काटा हंगामा


रजनीश/ज्ञानप्रकाश करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज बस स्टॉप के निकट स्थित एक मोबाइल नेटवर्क टावर पर एक व्यक्ति चढ़ गया और करीब एक घण्टे तक बवाल काटा। मौके पर पहुंचे कोतवाल संतोष कुमार सिंह व चौकी प्रभारी प्रमोद अग्निहोत्री व भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद उसकी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उतारा गया।

टावर पर चढ़ा युवक निरंकार उर्फ पंडित निवासी नचनी मेहदी हाता ने पुलिस को बताया कि उसकी एक भूमि का विवाद है। उसे न्याय नही मिल रहा है। पुलिस ने उसे न्याय का भरोसा देकर टावर से उतारा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में पैसे के लेनदेन का विवाद है। जिसे समझा बुझा कर निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे