Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समथर:भाजपा किसान मोर्चा ने किया हेल्प-डेस्क का उद्घाटन

 

ब्यूरो चीफ: गिरवर सिंह 

 झांसी :समथर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गरौठा विधायक जवाहर राजपूत द्वारा  हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। देश एवं प्रदेश में कोरोना महामारी के मद्देनज़र सम्पूर्ण देश के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 'हेल्प-डेस्क' की शुरुआत की गई। 'सेवा ही संगठन' नारे के साथ उद्घाटित इस हेल्प-डेस्क का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के अंतर्गत किया जा रहा है। बेस्ट हेल्प डेस्क का प्रमुख कार्य कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए कारगर उपाय लोगों को कोविड-19 का पालन कराने के लिए जागरूक करना एवं शासन प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के मरीजों को चिकित्सीय सुविधाओं, उपचार आदि व्यवस्थाओं की देखरेख करने के साथ लोगों को बैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है। इस हेल्प डेक्स

इसका वर्चुअल उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी ने मार्गदर्शन किया , कोरोना अवधि के लिए संचालित यह हेल्प डेस्क लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं की  देखरेख करेगी। 

नगर समथर में आयोजित हेल्प डेस्क उद्घाटन के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री छत्रपाल राजपूत, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री देवेंद्र सिंहकंसाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीरामवर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश चंद्र झा, मण्डल अध्यक्ष अवधेशअग्रवाल, बीर सिंह राजपूत, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, मनोनीत पार्षद विजय साहनी,  सांसद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, नीसमाजसेवी अशोक कुचिया सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे