Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:बाइक व बस की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत, दो घायल

रजनीश / ज्ञान प्रकाश  

करनैलगंज(गोंडा)। बाइक व बस की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं दो नाबालिग बच्चों समेत बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत लखनऊ गोंडा मार्ग पर कटरा घाट सरयू पुल पर रोडवेज व बाइक सवार में टक्कर हो गई। जिमसें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति नाजुक है। बुधवार की दोपहर बाद लखनऊ गोंडा मार्ग पर कटरा घाट सरयू पुल पर बाइक सवार लखनऊ की तरफ जा रहा था। तथा लखनऊ की तरफ से आ रहे रोडवेज से टक्कर हो गई। जिसमें रामावती उर्फ मुन्नी पत्नी दशरथ उम्र 35 निवासी मुंडेरवा की मौके पर ही मौत हो गयी तथा रामभवन पुत्र दुखहरण उम्र 22 निवासी सुमेरपुर थाना कटरा बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ दो बच्चे रंजना 13 वर्ष व लवकुश 5 वर्ष भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ. सुनील सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे