Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

GONDA : बेटे ने पूरा किया पिता का सपना, प्रधान पद का चुनाव जीत लहराया परचम।

 

वजीरगंज : विकास खंड के भरहापारा ग्राम सभा से अवधेश बाबा ने प्रधान पद का चुनाव जीत कर अपने पिता के सपनो को साकार कर दिया है। अवधेश के पिता नेवल किशोर गोस्वामी ने दो बार प्रधानी का चुनाव लड़ा, परंतु सामंतशाही मानसिकता की विचारधारा के  किला को फतह नही कर पाए।


 उसी बीच ब्रेन हैमरेज के शिकार होकर परलोक गमन हो गए। पिता जी के सपनो को साकार करने का बीड़ा उनके बड़े पुत्र अवधेश ने उठाया। लगातार तीन बार के प्रयास के बाद चौथी बार में भरहापारा  की जनता ने ग्राम सभा की बागडोर अवधेश के हाथ मे सौप  दिया है।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भीम चौरसिया को 176 मतों से पराजित किया है। नव निर्वाचित प्रधान अवधेश बाबा ने बताया कि पिता जी के सपनो को  जनता के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया है। ग्राम सभा की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। न्याय और विकास ये हमारी प्राथमिकता है। किसी के साथ अन्याय नही होने दूंगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे