Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया ब्लॉक पर कोविड -19 टीकाकरण का हुआ आयोजन, 74 लोगों को लगा टीका

  

तीन बजे तक 74 लोगों को लगा कोविड का टीका

सुनील उपाध्याय

दुबौलिया। बस्ती जनपद के दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर कोविड -19 टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें तीन बजे तक 74 लोगों ने कोविड का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। 

      ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से 45 वर्ष से अधिक लोगों का कोविड का टीकाकरण खण्ड विकास अधिकारी के देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कैम्प में जिन लोगों ने रजिस्टेशन किया था उनका टीकाकरण किया गया। जिनका रजिस्टेशन नही हुआ था उनका टीम ने रजिस्टेशन कर टीकाकरण किया। दोपहर  तीन बजे तक 74 लोगों का लोगों का टीकाकरण हो चुका था। 

      ब्लॉक मुख्यालय पर कोविड का टीका लगवाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। टीकाकरण के बाद लोगों को आधा घंटे तक बैठाया जा रहा था। लोगों ने बताया कि टीकाकरण के बाद कोई परेशानी नही हुई है। टीकाकरण में लोगों को बढ़ चढ़ हिस्सा लेकर टीकाकरण करना चाहिए। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे