Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने आवारा पशु



दुर्गा सिंह पटेल

मसकनवा गोंडा:सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। शाम होते ही सिंगारघाट पुल के पास आवारा पशु बीच सड़क में खड़े होकर आराम फरमाते नजर आते हैं। जिसके चलते यातायात तो बाधित होता ही है, साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। समस्या गंभीर होने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

आवारा जानवर गौरा विधानसभा क्षेत्र के हर सड़क पर अपना डेरा जमाए मिल जाएंगे। जिसके चलते यातायात बाधित होता रहता है। कभी कभी तो सड़क को जाम कर आवारा पशु खड़ी हो जाती है। चाहे जितना हार्न बजाओ यह अपने स्थान से टस से मस नहीं होते हैं। कभी कभार इनका मूड बिगड़ जाए तो यह हमला करने से भी नहीं चूकते हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। थोड़ा सा निगाह चूकी तो यह किसी को भी घायल कर सकते हैं। ऐसा नहीं है, आवारा पशु भी कभी कभी बड़े वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ देते हैं या फिर घायल हो जाते हैं। समस्या गंभीर होने के बावजूद किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे