Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ कैबिनेट मंत्री ने किया वृक्षारोपण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। प्रदेश के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने करनैलगंज नगर के बालकराम पुरवा में स्थित ठाकुर श्री राम जानकी चतुर्भुजी मंदिर परिसर एवं मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने वैदिक वृक्ष हरिशंकरी का रोपण किया। प्रभारी मंत्री के साथ विधायक बावन सिंह, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी आरके त्रिपाठी एवं उप जिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल यादव, एसडीओ वन एसपी सिंह ने संयुक्त रुप से वृक्षारोपण किया।


प्रभारी मंत्री ने करनैलगंज डाक बंगले में एक समीक्षा बैठक की। जहां उन्हें गारद की सलामी दी गई और उसके बाद प्रभारी मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया और इसके साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया।

बाद में करनैलगंज ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में शामिल हुए। जहां उन्होंने विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उसके बाद मंत्री का काफिला ठाकुर श्री राम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा पहुंचा।

इस मंदिर के प्रशासक जिलाधिकारी स्वयं है मंत्री ने वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरिशंकरी पौधों का रोपण किया। जहां पांच आचार्यों द्वारा मन्त्रोच्चारण किया जा रहा था। साथ ही मंत्री ने मंदिर में ठाकुर श्रीराम जानकी के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। उन्होनें करनैलगंज के ग्राम करुआ में स्थित भाजपा के पूर्व प्रवक्ता स्वर्गीय प्रोफेसर वीरेंद्र गोस्वामी के घर भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान जिले के कई आला अधिकारियों सहित वन अधिकारी मोहम्मद इलियास, अशोक कुमार पांडेय, तहसीलदार बृजमोहन, सीएससी अधीक्षक डॉ.सुरेश चंद्र, विकास खंड अधिकारी आरपी पांडेय, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, महंत सुनील पुरी, पंडित वेद प्रकाश शास्त्री, पंडित शेष कुमार पांडेय, संजय यज्ञसैनी, चंद्रशेखर गोस्वामी, अन्नू बाबा भारती, सभासद मोहम्मद साबिर सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।


जिले के प्रभारी व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के करनैलगंज नगर आगमन के बावजूद भी नगर पालिका से कोई जिम्मेदार अधिकारी कार्यक्रम के दौरान मौजूद नहीं रहा। बल्कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर पिछले 2 दिनों से साफ सफाई व्यवस्था में लगे रहे। मगर मंत्री के कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ जो चर्चा का विषय बना रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे