Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:सरयू जयंती के उपलक्ष्य में जगह जगह झांकी उत्सव की रही धूम

वासुदेव यादव 

अयोध्या। सरयू नदी के पावन तट पर सरयू जयंती के अवसर में सभी घाटों को सजाया संवारा गया। जयंती के चलते सभी घाटों पर रौनक दिखी।सब घाटों पर जगह-जगह फूल बंगले की झांकी सजाकर सरयू मां की वृहद पूजा-अर्चना व महाआरती की गई। इस दौरान फूल बंगले की झांकी व इक्यावन सौ की बत्ती महाआरती प्रसाद वितरण व दीपदान किया गया।  जिसके मुख्य अतिथि सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे पवन पांडेय एवं माता प्रसाद पांडेय,  राम शंकर सिंह, कल्पना सिंह, बुद्धू सिंह हरिहर यादव मौजी राम यादव लोग उपस्थित रहे।

 बता दे कि रामनगरी अयोध्या में सतत नित्य मां सरयू की आरती होती है। जिसका अनोखा दृश्य देर शाम घाटों पर देखने को मिलता है जो हृदय में नव संचार चेतना उत्पन्न कर देता है। सन्त तुलसीदास कच्चे घाट पर दिव्य मां सरयू आरती सेवा संस्थान के अध्यक्ष करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महराज के पावन सानिध्य में यहां पर नित्य आरती होती है। महंत बालयोगी रामदास कहते है कि यह उत्सव चार पीढ़ियों से होता आ रहा है। जिसमें मां सरयू को प्रातः भोग प्रसाद व देर शाम दिव्य आरती होती आ रही है। बालयोगी महन्त रामदास बताते है यह करतलिया बाबा सरकार के समय से होता आ रहा है।

वहीं दूसरी ओर पुराने सरयू ब्रिज के पश्चिम पांडेय पुरोहित समाज के द्वारा विगत 50 वर्षों से सरयू जयंती मनाई जा रही है। पुरोहित समाज के अध्यक्ष सीताराम पांडेय उर्फ बबलू व महामंत्री राजेश पांडेय ने कहा कि हमारे समाज के लोगों द्वारा कई वर्षों से बड़े ही धूमधाम से यह जयंती मनाई जाती है। देर शाम पूजन अर्चन महा आरती व प्रसाद का वितरण किया जाता है। इसमें समाज के अलावा अन्य लोगों का भी योगदान रहता है।

  वहीं दूसरी ओर आंजनेय सेवा सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने भी सरयू की वृहद आरती व पूजन अर्चन किया। उन्होंने बताया कि मां सरयू सभी का कल्याण करती हैं जो भी जयंती में शामिल होता है। वह पूर्ण का भागीदारी होता है।

  इस दौरान यहां के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही व झांकी उत्सव देर शाम से शुरू होकर मध्य रात तक जारी रहा। जिसमें जगह-जगह आरती व झांकी  प्रसाद वितरण का क्रम मध्य रात तक जारी रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे