Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ज्वलंत समस्याओं को हल करने में भाजपा है विफल: जयमंगलदास

वासुदेव यादव 

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव महन्त जयमंगलदास महाराज ने कहा है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का कहना कि सभी का डीएनए एक है। यह वोट की गन्दी राजनीति से प्रेरित है। भाजपा व आरएसएस चुनाव आते ही हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद व लव जिहाद की बात करने लगती हैं। बीजेपी सदैव ही मुस्लिम का विरोध करती आ रही है। मोहन भागवत का यह कहना कि सभी का डीएनए एक है। यह सब गलत है।

 इस दौरान महन्त जयमंगलदास ने कहा कि देश की प्रमुख समस्या आजकल महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी व बढ़ती जनसंख्या है। लेकिन केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को जातिवाद व धर्मवाद की राजनीति अच्छी लगती है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो धर्मों की पार्टी है। हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। कांग्रेस हर वर्ग धर्म का विकास करती है। 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जनता वोट करेगी। जब भी चुनाव आता है बीजेपी आरएसएस भारत- पाक हिंदू- मुस्लिम के नाम पर गंदी राजनीति करती है। आज भाजपा गरीबों को खत्म करने पर तुली है। देश की प्रमुख समस्याओं को हल करने में भाजपा पूरी तरह से विफल है। आज उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहते हैं और कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। कांग्रेस के हर योजना जनहितकारी रही है। देश में जितना भी विकास हुआ है। वह सब कांग्रेस की ही देन है। आजकल भाजपा देश बेच दे रही है। यहां के हर विभागों का निजीकरण कर अपना स्वार्थ सिद्ध कर रही है। आज महंगाई बढ़ रही है लोगों के आमदनी घट रही है। यूपी में  शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है। यहां के सब पढ़े-लिखे योग्य लड़के बेरोजगार घूम रहे हैं। यह सब भाजपा सरकार की देन है। आने वाले 2022 में देश की युवा व जनता कांग्रेस को वोट व सपोर्ट करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे