Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती के गौर मे संपत्ति विवाद में हुई हत्या

सुनील उपाध्याय

बस्ती जिले मे संपत्ति विवाद के मामले हुआ हत्या पुलिस घटना से जुड़े हर पहल की जांच करने में जुट गई है अरविंद ने बताया कि उनके पिता पंचराम रोज सुबह मॉर्निंग वाक  जाते थे जब वह दोपहर तक नहीं दिखे तो पड़ोसियों लोगों ने इसकी सूचना आवास विकास कॉलोनी बस्ती में रह रहे छोटे बेटे अरविंद को सूचना दी अरविंद घर पहुंचा तो घर के भीतर का नजारा देखकर उसका होश उड़ गए अरविंद ने  चौकी प्रभारी टिनिच अजय कुमार सिंह को चौकी पर जाकर सूचना दी की उसके पिता पंचराम का खून से  लथपथ शव घर के आंगन में पडा़ है चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे उसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला, फोरेंसिक,टीम  ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया

 पंचराम मौर्य का बड़ा बेटा शैलेंद्र मौर्य गुजरात में रहकर काम करता था वह 2 दिन पूर्व गुजरात से लौटा है छोटा बेटा अरविंद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आवास विकास कॉलोनी बस्ती में रहता है पड़ोसियों ने बताया कि कुछ माह पूर्व पंचराम ने एक व्यक्ति को कुछ भूमि बेचे थे उसी को लेकर बेटों से काफी विवाद हुआ था छोटा बेटा अरविंद यहां आता जाता था शुरुआत पूछताछ में दोनों भाइयों ने कई तरह की अलग-अलग जानकारी दी

पंचराम मौर्य की हत्या के मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पंचराम मौर्य का अपने बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संपत्ति का लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। दोनों महत्वपूर्ण बिदुओं पर गहनता से पुलिस जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों को भी चिह्नित किया गया है। हत्या का कारण कुछ भी हो, लेकिन पुलिस जल्द घटना के पर्दाफाश का दावा कर रही है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे