Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी घायल, लूट के15 लाख सोने चाँदी के जेवरात सहित महिला दंपत्ति को हिरासत में

गिरवर सिंह 

 झांसी :अपराध और अपराधियों पर शिंकजा कसते हुए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि विगत 18 जुलाई को बदमाश  एक 70 वर्षीय  वृद्ध महिला की हत्या कर सोने चांदी के आभूषण लूटे गए थे। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। तभी 22 जुलाई की रात्रि के समय प्रेमनगर थाना पुलिस व स्वाट टीम दविश पर थी। आ रहे व्यक्ति  को पुलिस ने रोका तो उसके  द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी।


जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अपने  बचाव में फायरिंग की। जिसमे बदमाश को पेर में गोली जा लगी।और बह घायल होकर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिया।  पुछताछ में  बदमाश ने अपना नाम सुनील कुमार शर्मा पुत्र राजेंद्र कुमार दिल्ली का निवासी बताया जो हाल ही में किराएदार मृत का दुर्गा देवी के मकान में रह रहा था।  जिसके बाद पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर अभियुक्त दीपेंद्र कोर निवासी लुधियाना पंजाब को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया  कि दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची ओर  लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके पास से अवैध असलहा सहित लगभग 15 लाख के जेवरात पुलिस   बरामद किए हैं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे