Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा पौधरोपण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर के ठाकुर श्रीराम जानकी चतुर्भुजी मंदिर बालकराम पुरवा की भूमि को सुरक्षित करने के क्रम में जिले में वृक्षारोपण की शुरुआत मंदिर की भूमि पर पौध रोपण करके किया जाएगा। जिसके लिए जिले के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा रविवार को करेंगे। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पौधरोपण किया जाएगा। इस मंदिर की भूमि करीब सौ बीघे से अधिक भूमि सकरौरा घाट पौराणिक स्थल पर है। जिसपर अवैध तरीके से अतिक्रमण फैला हुआ था। तथा तमाम लोगों द्वारा कब्जा किया जा चुका था। जिसपर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के निर्देश पर मंदिर प्रशासक/उपजिलाधिकारी हीरालाल ने मंदिर की भूमि को सुरक्षित करते हुए वृक्षारोपण कराने के लिए वन विभाग को सुपुर्द किया है। जिसपर जिले में वृक्षारोपण की शुरुआत करने के लिए रविवार को जिले के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी वृक्षारोपण करेंगे। जिसके लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी है। भूमि को बैरिकेडिंग किया जा चुका है। पौध रोपण के लिए गड्ढों की खुदाई कराई जा चुकी है। शनिवार को जिले के अधिकारियों ने वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने बताया कि वृक्षारोपण की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे