Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: सपा के नगर अध्यक्ष व नगर महासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सपा के नगर अध्यक्ष अरुण कुमार वैश्य व नगर महा सचिव जमील राईनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी को पत्र लिखकर इस बार फहीम अहमद उर्फ पप्पू को जिलाध्यक्ष का कार्यभार दिये जाने पर विश्वास जताया है। उन्होने पत्र में कहा है कि पूरे देवीपाटन मण्डल में कोई भी मुस्लिम जिलाध्यक्ष नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनना अति आवश्यक है। इसी में पूरे प्रदेश का हित है। पप्पू एक जुझारू नेता है साथ ही वर्तमान में सपा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी है। यही नहीं ये सपा अल्पसंख्यक सभा के 12 वर्षों तक अध्यक्ष रहे हैं। पत्र में रज्जब अली राईनी, जमील राईनी, अब्दुल अजीज, कफील अहमद सहित दर्जनों लोगों ने समर्थन किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सैकड़ों लोग फहीम अहमद को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की मांग कर रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे