Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या के सावन झूला मेला में गीत संगीत व नृत्य की त्रिवेणी हो रही है प्रवाहित

वासुदेव यादव 

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी में सावन झूलन उत्सव का आगाज हो चुका है। इसके चलते अयोध्या के सभी सैकड़ो मठ मंदिरों में देर शाम से मध्य रात तक झूलन उत्सव का कार्यक्रम विराट रूप से आरंभ हो गया है। देर शाम मंदिर के महंत गण युगल सरकार  सीताराम जी को झूले पर विराजमान कर झूला झूला कर आनंदित हो रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर गीत संगीत और नृत्य की धारा प्रवाहित हो रही है। सखियां सावन गीत पर नृत्य कर भगवान को रिझा रही हैं, तो मठ मंदिरों में शास्त्रीय संगीत की लहरें गूंज रही हैं।
  ज्ञात हो कि  अयोध्या राजा दशरथ महल मंदिर के महंत बिंदु ग़दाचार्य  स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य के पावन सानिध्य में सावन झूला उत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर देर शाम से ही गीत संगीत और नृत्य कि त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है। भक्तगण धनुषधारी भगवान को स्वर्ण जड़ित झूला पर छुलाकर अपने को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं। यहां पर भक्तों की भीड़ दर्शन को उमड़ती है।
 तो वही जानकीघाट बड़ास्थान मंदिर के रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजयशरण के पावन सानिध्य में किशोरी जी को झूला झूलाकर भक्तगण अपना जीवन धन्य कर रहे हैं। महंत जनमेजयशरण ने बताया कि सावन मास में अयोध्या में आकर दर्शन पूजन करने और भगवान को झूला झूला देने से मानव जीवन धन्य हो जाता है।
  इसके साथ ही अयोध्या के सैकड़ों मठ मंदिर में सावन झूला का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसे देखने हेतु आसपास के जनपदों व कई प्रांतों के भक्तगण आ जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा मेले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। लोगों को करोना व कोविड-19 एक्ट का अनुपालन करने की सलाह दी जा रही है। अयोध्या में इस दौरान सावन झूला मेला के चलते रौनक लौट आई है। देर शाम अयोध्या में सावन गीत की धारा प्रवाहमान होती है। मठ मंदिरों में भक्तगण भगवान को झूला झूलाकर अपना जीवन धन्य कर रहे हैं।

अयोध्या के सावन मेला में है हर सुरक्षा व्यवस्था का है व्यापक इंतजाम: डीएम
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहां है कि सावन झूला मेला में हर सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है। कोरोना एक्ट का पूरी तरह से अनुपालन कराया जा रहा है। 
 जबकि एसएससी शैलेश पांडेय ने कहा है मेले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। कोविड-19 एक्ट का अनुपालन करवाया जा रहा है। ज्यादा भीड़भाड़ ना हो इसका भी प्रयास किया गया है। मेले में सतर्कता सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रमुख मठ मंदिरों के आसपास चौकसी नजर रखी जा रही है। मेला क्षेत्र में प्रसारण की व्यवस्था की गई है। प्रमुख चौराहे पर तीसरी नेत्र से नजर रखी जा रही है। हेल्प कैम्प लगवाए गए है।

सन्तों ने साकेतवासी महंत रामलखनदास को दी सच्ची श्रद्धांजलि
 सप्तऋषि आश्रम मंदिर के पूर्वाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री रामलखनदास की पूण्यतिथि गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मंदिर के वर्तमान महान स्वामी आदित्यदास महराज के पावन सानिध्य में पुण्यतिथि मनाई गई।
  इस दौरान संतों महंतों व शिष्यो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही विराट भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें महंत कमलनयनदास, महंत उत्तमदास, महन्त खड़ेश्रीजी, रामसागर, संतदास, श्रीरामशरण अंगद दास, राकेशशरण, मौनीबाबा,  प्रेमदास, महंत राम प्रियदास सहित अन्य संत महंत व शिष्य गण आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे