Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आगामी विधान सभा चुनाव में बूथ को मजबूत करे कार्यकर्ता : सिद्धार्थ सिंह

कलवारी चौराहे पर सपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक

सपा के उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाये कार्यकर्ता

सुनील उपाध्याय

बस्ती। महादेवा विधान सभा के कलवारी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सिद्धार्थ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ विग्रेड ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार की बनाने के लिए बूथ स्तर को मजबूत करने में जुट जाय। इसके पूर्व सिद्धार्थ सिंह का लोगों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 


     कलवारी चौराहे पर बैठक को सम्बोधित करते हुए सिद्धार्थ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ विग्रेड ने कहा कि भाजपा सरकार मंहगाई, भष्ट्राचार, कानून व्यवस्या में फेल है। किसानों को गन्ने का भुगतान नही मिल पा रहा है। सड़के टूट गई है। बेरोजगारी चरम पर है। जिसके कारण भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के नाकामियों को जनता के बीच रखे एवं सपा के उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाये। पांचों विधान सभा में सपा को जिताएं की अपील की। 

     उन्होने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगकर बूथ स्तर को मजबूत करे। बैठक निजामुद्दीन जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई। संचालन एलियास ने किया। बैठक में एयाज अहमद, नासिर, कैश मोहम्मद, मोहम्मद अकरम, श्वालेह, बब्लू यादव, अजय, राजेन्द्र सिंह, राम बाबू पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहेI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे