Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:सोशल मीडिया पर अवैध असलहे का प्रदर्शन करना पड़ा महंगा

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सोशल मीडिया पर थाना करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे का प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हुआ। जिसमें रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दिया। इस फोटो के वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल थानाध्यक्ष करनैलगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध असलहा को बरामद करने के निर्देश दिये। थाना करनैलगंज के उपनिरीक्षक कौशल किशोर भार्गव की टीम ने अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त अद्रोण प्रताप सिंह उर्फ राजवीर सिंह पुत्र स्व. राघवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी अवसानपुरवा चतरौली थाना करनैलगंज को मुखबिर खास की सूचना पर चचरी मार्ग पर ग्राम अवधूतनगर, बिबियापुर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त ने रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया ट्विटर पर अवैध असलहे का प्रदर्शन किया था। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को जेल भेजा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे