Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई


आनन्द तिवारी
जनपद बलरामपुर में समाजवादी पार्टी में छोटे लोहिया के नाम से जाने, जाने वाले जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर गुरुवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सपा नेता व कार्यकर्ताओ साइकिल रैली निकाला। बलरामपुर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने साइकिल रैली निकाली। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ कड़ी धूप के बीच साइकिल रैली निकाली।


सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने बताया कि थाना महाराजगंज तराई की पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं पर जबरन दबाव बनाकर साइकिल रैली को रोकने का प्रयास भी किया। तमाम कार्यकर्ताओ और नेताओं को रैली से वापस भी भेज दिया गया। बावजूद इसके हमने साइकिल रैली निकाली जो कि महाराजगंज बाजार से चलकर शिवानगर में संपन्न हुई है। बात दे कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने में लगी हुई है। जिसके चलते लखनऊ से चलकर आये समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक एवं एम.एल.सी. शशांक यादव बलरामपुर पहुंचे। कौवापुर मोड़ पर सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने कार्यकताओं के साथ एमएलसी शशांक यादव व पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव का माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एमएलसी शशांक यादव ने झंडी दिखाकर 'समाजवादी साइकिल यात्रा' को रवाना किया। उन्होंने डॉ भानु त्रिपाठी की अगुवाई में निकाली गई सपा कार्यकर्ताओं की रैली में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाया। शशांक यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से डर गई है इसलिए हर प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा लगाया जाता है। लेकिन आने वाले 2022 के चुनाव में हम इस सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।


सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा कि छोटे लोहिया जनरेश्वर मिश्रा के जन्मदिवस पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के महराजगंज बाजार में साइकिल रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से गाँव गाँव जाकर सपा सरकार में कराएं गए कार्यो को जनता तक पहुँचाना है । सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार से अब जनता ऊब चुकी है। भाजपा सरकार ने सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है साढ़े चार सालों में बेरोजगारी बढ़ गईं। युवाओं के साथ छल किया है महंगाई चरम पर है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा झूठ बोलने का काम कर रहे है कभी कहते है की 1 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है कभी कहते है 6 लाख लोगों को कभीं कहते 4 लाख लोगों रोजगार दिया। देश मे तेल की 100 रुपये लीटर हो गया है मंहगाई चरम पर है ये सरकार पूरी तरफ फेल है। अब प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की दोबारा सरकार बनने जा रही है। हम सभी मिलकर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। रैली की दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्या, जिला सचिव चतुर्भुजी यादव विधानसभा अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा रजनीश उपाध्याय डब्लू डॉ एसके यादव राधेश्याम वर्मा अर्पण गुप्ता सनी सिंह अमन तिवारी शुभम तिवारी वैभव पाठक राजू दुबे राहुल पांडे अमरनाथ यादव प्रदीप कौशल वीर बहादुर यादव संदीप पांडे रितिक उपाध्याय दिलीप उपाध्याय निखिल उपाध्याय इंद्रेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे