Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करेंट के चपेट में आने से मां समेत दो मासूमों की मौत

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती।जिले के जमुनीजोत गांव मे पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट मे आने से माॅ समेत तीन मासूम गम्भीर रूप से झुलस  गये। आस्पताल मे तीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकी एक का इलाज निजी चिकित्सक के यंहा चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार जमुनीजोत गांव निवासी रामपाल की तीस वर्षीय पत्नी मैना देवी रविवार की दोपहर करीब बारह बजे खाना  खा कर अपने सात वर्षीय पुत्री चांदनी, पल्लवी पांच वर्ष एंव एक वर्षीय पुत्र प्रेम के साथ कमरे मे आराम करने जा रही थी। कमरे मे पंहुच कर  मैना देवी अपने एक वर्षीय बेटे प्रेम को गोद मे लेकर  टेबल फैन पंखे का प्लग बोर्ड मे लगा रही थी। अचानक करंट की चपेट मे आ गई। माॅ को तडपता देख दोनो बिटिया चांदनी और पल्लवी माॅ को छुडाने लगी। जिसे चारो करंट की चपेट मे आ कर गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद परिजन इलाज के लिए बहादुरपुर( कलवारी) सीएचसी लेकर गये जहा चिकित्सक ने मैना देवी , चांदनी, एंव बेटे प्रेम को मृत घोषित कर दिया। जबकी पल्लवी का इलाज विशेषरगंज कस्बे मे निजी चिकित्सक के यहा चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे