Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किसान जवान सम्मान के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

 किसान संगठन के 12 इकाई में 286 मंडल इकाई की कार्यकारिणी की होगी बैठक,

सुनील उपाध्याय

बस्ती। भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हित में कल्याण की दिशा में प्रतिबद्ध के साथ कार्य करते हुए अपने को संगठित ताकत के बल पर किसानों को गुमराह करने वाली ताकतों को पराजित करने के लिए आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में योगी जी की सरकार बनाने की प्रति संकल्पित है चित्रकूट में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के बैठक के उपरांत किसान मोर्चा के गोरखपुर के क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि मोर्चा किसानों के बीच मजबूती से कार्य कर रहा है और संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी चरणबद्ध कार्यक्रम के माध्यम से निरंतर किसानों के बीच जाकर संगठन की मंशा के अनुरूप केंद्र एवं प्रदेश सरकार के किसान कल्याण के कार्यक्रमों को बताने के साथ साथ भी लाभार्थी परियोजनाओं के प्रति जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं। किसान मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। किसान जवान सम्मान दिवस के रुप में मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत 71 किसानों को जवानों को जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में मोर्चे के चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रमों को श्रृंखला में पिछले कुछ दिनों से किसान संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बाहुल्य क्षेत्रों के विधानसभा के किसानों को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे किसानों के समस्याओं को सुनकर सरकार तक पहुंचाया जाएगा। मोर्चा नेतृत्व के पहल पर मुख्यमंत्री योगी जी ने अपने आवास पर प्रगतिशील किसानों से भेट संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।और किसानों के  समस्याओं का समाधान करते हुए लाभ एवं राहत से जुड़ी घोषणाएं भी होगी  तथा उपस्थित किसानों द्वारा प्रस्तुत सुझाव भी अमल करने के आश्वासन भी दिया जाएगा।इसी तत्पश्चात 18 सितंबर को लखनऊ में विशाल किसान कल्याण सम्मेलन आयोजित है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों के बीच माननीय मुख्यमंत्री  अपने लाभ एवं हित से जुड़ी सौगात दिलाने हेतु मोर्चे के नेतृत्व में प्रयास करेंगे सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर पर की जा रही है। संगठन विस्तार की चर्चा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन द्वारा क्षेत्र में सभी 12 इकाईयों में 286 मंडल इकाइयों की कार्यकारिणी के गठन का कार्य अंतिम चरण में है। मांह के अंत तक इसे पूर्ण कराकर मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन अनिवार्य रूप से संपन्न करा लिया जाएगा। किसान समितियों संगठन के दौरान समिति किसानों से संपर्क से साथ-साथ उन्हें जागरूक करने तथा भारत सरकार के कृषि बिल लाभों से अवगत कराने तथा झूठे आंदोलन जीवियो द्वारा किसान आंदोलन के माध्यम से किसानों में भ्रम फैलाने जाने वालो की पोल खोलने का अभियान भी मोर्चे के कार्यकर्ता द्वारा चलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे