Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: सरकार बनने पर बूथ कार्यकर्ता को दिलाऊंंगा सम्मान : प्रदीप तिवारी

भाजपा के बुरे दिन जाएंगे, सपा के अच्छे दिन आएंगे : सूरज सिंह 

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने विधानसभा गोण्डा सदर के विकास खंड झंझरी की ग्रामसभा जानकीनगर के मजरे रानीपुरवा में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी ही समाजवादी पार्टी की रीढ़ हैं। इनकी मेहनत से ही सरकारें बनती हैं। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों बूथ के साथियों को सम्मानित कराऊंगा।


   प्रदीप तिवारी ने 4 बूथ के सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ लेते ही सबसे पहले समाजवादी पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। सभा को संबोधित करते हुए गोण्डा सदर के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की दुर्दशा, छुट्टा जानवरों का आतंक, बेरोजगारी, फर्जी मुकदमे, बिगड़ी कानून व्यवस्था, सरकारी कर्मचारियों के साथ नाइंसाफ़ी, धनउगाही आदि ने जनता की कमर तोड़ रखी है।

प्रदीप तिवारी का भव्य स्वागत दर्जीकुआंं चौराहा, खोरहंसा, पराग डेरी, पेरी पोखर, मुन्नन खां चौराहा सहित अन्य स्थानों पर किया गया। वहीं चंदापुर में तिवारी का भव्य स्वागत व जनसभा का आयोजन डॉ. अभिषेक सिंह द्वारा सैकड़ों समाजवादी साथियों के साथ किया गया। प्रदीप तिवारी ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह के आवास पर पहुंच कर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे